दुबई, ओमान से आए तीन लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण
धामपुर। दो दिन के भीतर गांव सरकड़ा चकराजमल में दुबई, ओमान और बंगलुरू से आए तीन लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम में शामिल सुपरवाइजर धर्मपाल सिंह ने बताया कि किसी में भी कोराना वायरस के लक्षण नहीं मिले। सतर्कता बरतने का सुझाव दिया गया है। किसी भी दशा में 14 दिन से पहले घरों से बाहर न निकलें। परिवार के सदस्यों से भी दूर रहें।