फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नहटौर रेलवे फाटक के गेटमैन का स्वास्थ्य परीक्षण, अल्कोहल की पुष्टि

Mon, 01 Apr 2024 05:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। नहटौर रेलवे फाटक पर आए दिन लोगों के साथ अभद्रता करने के आरोप में रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने गेटमैन नकुल को हिरासत में लेकर उसका मेडिकल परीक्षण कराया। डॉक्टर के अनुसार मेडिकल परीक्षण में गेटमैन नकुल को अल्कोहल की पुष्टि हुई है। इंचार्ज आरपीएफ इंद्रपाल सिंह का कहना है कि आरोपी गेटमैन के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

नहटौर रेलवे फाटक पर कार्यरत गेटमैन नकुल पर आए दिन लोगों के साथ अभद्रता करने का आरोप है। बताया कि गेटमैन की कई बार शिकायत हुई। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। दो दिन पहले जब कुछ लोग रेलवे फाटक को पार करने का प्रयास कर रहे थे। तब गेटमैन ने अचानक फाटक को बंद कर दिया और उनके साथ अभद्रता की। जिसकी शिकायत संबंधित लोगों ने उच्चाधिकारी से की। उच्चाधिकारियों के आदेश पर आरपीएफ ने गेटमैन नकुल को हिरासत में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उसका मेडिकल परीक्षण कराया। जहां अल्कोहल की पुष्टि हुई है। आरपीएफ का कहना है कि गेटमैन के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी जा रही है। आरपीएफ की ओर से भी कार्रवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें