चांदपुर में हॉट स्पॉट क्षेत्र में सर्वे कर स्वास्थ्य परीक्षण करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
- फोटो : BIJNOR
746 मकानों में किया गया स्वास्थ्य सर्वे
चांदपुर। सीएचसी स्याऊ के प्रभारी डा.केपी सिंहने बताया कि सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की दस टीमों ने मोहल्लाचाहसंग में बने हॉट स्पॉट में तथा चार टीमोंने सर्वे कर मोहल्ला पतियापाड़ा में बने हॉट स्पॉट में 746 मकानों में रह रहे 2910 लोगों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी की। डा.केपी सिंह ने बताया कि कोरोना को हराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम आगे भी क्षेत्र में लोगों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी करेगी।