स्वास्थ्य आरोग्य मेला आज से शुरू
नजीबाबाद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 10 जनवरी से प्रत्येक रविवार को स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ.फैज हैदर ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण के चलते स्वास्थ्य आरोग्य मेला बंद कर दिया गया था। सीएमओ विजय कुमार यादव के निर्देश पर 10 जनवरी से स्वास्थ्य आरोग्य मेले का प्रत्येक रविवार को शुरू किया गया है। उन्होंने क्षेत्रीय रोगियों से प्रात: 10 बजे से शाम चार बजे तक आयोजित स्वास्थ्य मेले में पहुंचकर निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं लेने की सलाह दी।