बिजनौर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्र के गांव गजरौला शिव में अप्रशिक्षित चिकित्सक पर कार्रवाई करते हुए क्लीनिक सील कर दिया। बृहस्पतिवार को नोडल अफसर एवं प्रभारी चिकित्साधिकारी चंदक डाॅ. देवेंद्र सिंह टीम के साथ गजरौला शिव में डॉ. कनक दास उर्फ डाॅ. बंगाली के यहां पहुंचे। डाॅ. देवेन्द्र के मुताबिक चिकित्सक अपने अभ्यास से संबंधित कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सका। इसके बाद उसे नोटिस देते हुए क्लीनिक सील कर दिया गया। गजरौला शिव निवासी जितेंद्र की पत्नी मीना को यहां भर्ती कराया गया था। बुखार में ग्लूकोज की बोतल लगाने से मीना की हालत बिगड़ गई और उसे हीलर्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जितेंद्र की ओर से इसकी शिकायत आईजीआरएस के साथ ही जिलाधिकारी से की गई थी।