स्वास्थ्य विभाग ने दो क्लीनिक सील किए
स्योहारा। तमाम फजीहतों और शिकायतों के बाद जागे स्वास्थ्य विभाग का सरकारी चाबुक अब लगातार प्रशिक्षित डॉक्टरों पर चलता नजर आ रहा है। इसी क्रम में बुधवार को स्योहारा के गांव मेवाजट में एक प्रशिक्षित डॉक्टर की तमाम शिकायतों के बाद सीएचसी प्रभारी डॉ. विशाल दिवाकर व उनकी टीम पहुंची। वहां डॉ. मतलूब व डॉ. सत्यम की क्लीनिक को सील कर दिया। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के अप्रशिक्षित डॉक्टर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करते हैं। ऐसे डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।