फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नगीना - अनाया नर्सिंग होम को स्वास्थ्य विभाग ने किया सील

Wed, 01 Mar 2023 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- इस अस्पताल में दो दिन पहले हुई थी एक नवजात शिशु की मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। कस्बे के मोहल्ला लाल सराय में स्थित अनाया नर्सिंग होम पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए सील लगा दी। संचालिका के नर्सिंग होम के प्रमाणपत्र नहीं दिखाने पर तीन दिन में कागज जमा कराने का नोटिस भी दिया।
विज्ञापन

नगीना के अनाया नर्सिंग होम में दो दिन पहले एक नवजात शिशु की मौत हो गई थी। जिसके चलते नजीबाबाद थाना क्षेत्र के गांव महावतपुर बिल्लौच निवासी सूरज सिंह ने रविवार को थाना नगीना में तहरीर देकर संचालिका पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था। तहरीर में संचालिका को नवजात शिशु की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया था। इस मामले में एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर अस्पताल को सील लगा दी। डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि इस मामले में पीड़ित परिवार की तरफ से क्लीनिक संचालिका की शिकायत उनके कार्यालय में की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें