फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य उपकेंद्र के लिए जमीन तलाश रहा स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य उपकेंद्र बनाने के लिए आबादी के पास जमीन तलाश रहा है। क्योंकि अब शासन की ओर से निर्देश दिया गया है कि स्वास्थ्य उपकेंद्र आबादी से 100 मीटर के दायरे में बनेंगे। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग जमीन तलाश रहा है।
विज्ञापन

जिले में 267 स्वास्थ्य उपकेंद्र बनने हैं। जिनमें से अभी तक 180 स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण हुआ है। जिले में सत्र 2021-22 में 87 उपकेंद्र मिले हैं। जिनका निर्माण होना बाकी है। इनके लिए अभी स्वास्थ्य विभाग को जमीन नहीं मिली है। वहीं शासन की ओर से निर्देश दिया गया है कि स्वास्थ्य उपकेंद्र आबादी से 100 मीटर के दायरे में बनाए जाएंगे। वहीं पीएचसी 500 मीटर के दायरे में पीएचसी और एक किलोमीटर के दायरे में सीएचसी बनाई जाएगी। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य उपकेंद्र बनाने के लिए जमीन तलाश रहा है। क्योंकि अभी 87 स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण नहीं हो पाया है। इसलिए विभाग आबादी से 100 मीटर के दायरे में सरकारी जमीन देख रहा है। वहीं अगर सरकारी जमीन नहीं मिलती है, तो किसी व्यक्ति को उस जमीन के बदले दूसरी जमीन देकर आबादी के पास वाली जमीन को लिया जाएगा।
जिले में अभी 87 उपकेंद्र का निर्माण होना है। जिसके लिए आबादी के पास की जमीन तलाशी जा रहा है। जमीन तलाशने के लिए प्रशासन को भी चिट्ठी भेज दी है। प्रशासन जमीन चिन्हित करके देगा। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के जेई जमीन का मुआयना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. प्रमोद गुप्ता, एसीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें