फार्मासिस्ट डे पर निकाली स्वास्थ्य जागरूकता रैली
नजीबाबाद। विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर डीएमआर फार्मेसी कालेज के विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य जागरूकता रैली निकाली। स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से मरीजों की निशुल्क जांच कर दवाइयां वितरित की गई।
कालेज के एमडी आरके सागर के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने भागूवाला, श्यामीवाला, मुजाहिदा पट्टी में जागरूकता रैली निकाली। उन्होंने ग्रामीणों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और अपने घरों में स्वच्छता बनाएं रखने की अपील की। इसके बाद कालेज की ओर से इस्लाहेआम इंटर कॉलेज मुजाहिदा पट्टी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 150 मरीजों की जांच कर निशुल्क दवाईयां वितरित की और स्वास्थ्य जागरूकता पत्रक वितरित किए। शिविर में प्राचार्या ब्रजरानी, डा. मुजाहिद हुसैन, अमरीश कुमार, विपुल प्रताप, चंद्रशेखर, पुखराज, बीरेंद्र कुमार, राशि, राहिला अंसारी, शगुफ्ता आदि मौजूद रहे। संवाद