फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से हैड कांस्टेबल की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से हैड कांस्टेबल की मौत
विज्ञापन

चांदपुर (बिजनौर)। चांदपुर थाने में तैनात हैड कांस्टेबल की महामारी कोरोना संक्रमण के चलते मुरादाबाद अस्पताल में मौत हो गई। जिसके बाद थाने को सैनिटाइज कराया गया है। बरेली जिले के थाना भमौरा के गांव झिजरी निवासी श्यामपाल सिंह चांदपुर कोतवाली में मालखाना मोहर्रिर के पर तैनात थे। करीब एक सप्ताह पूर्व उनका स्वास्थ्य कुछ खराब हो जाने के कारण उन्हें उपचार के लिए सीएचसी स्याऊ लाया गया। थाना प्रभारी पंकज तोमर ने बताया कि चिकित्सकों द्वारा उनका एंटीजन टेस्ट किया गया था। रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर हैड कांस्टेबल को टीएमयू मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। बुधवार शाम हैड कांस्टेबल के पुत्र ने थाना प्रभारी को फोन कर बताया कि उसके पिता की टीएमयू में इलाज के दौरान मौत हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें