फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी और भूख से शावक ने दम तोड़ा

Sat, 25 Feb 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर में मां से बिछड़े तेंदुए के आठ महीने के शावक ने बीमारी और भूख से दम तोड़ दिया। शावक का शव बरसीम के खेत में पड़ा मिला। वन विभाग के अधिकारियों ने शावक का पोस्टमार्टम कराया तो मौत की वजह पता चली। शावक हैमोरहैजिक गैस्ट्रोएंट्राइटी रोग से पीड़ित था। गांव मोहनपुरचांदा नंगली से खेड़ा मार्ग पर गांव नांगलजट निवासी किसान जोगेंद्र सिंह का बरसीम का खेत है। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे छोटे सिंह का बेटा प्रशांत कुमार खेत पर पहुंचा तो उसे तेंदुए के मादा शावक का शव पड़ा दिखाई दिया। सूचना पर पहुंचे रेंजर मदनपाल सिंह ने टीम के साथ खेत का मुआयना किया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा पोस्टमार्टम में पेट खाली था। शावक हैमोरहैजिक गेस्ट्रोएंट्राइटी बीमारी से  पीड़ित था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें