बिजनौर। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के तहत मंगलवार को एडीएम प्रशासन विनय कुमार सिंह की उपस्थिति में नगर पालिका ईओ विकास कुमार द्वारा कान्हा गोशाला में वातावरण शुद्धिकरण के लिए हवन किया गया। गो माता को गुड़ खिलाकर पूजन किया तथा संरक्षित पशुओं का निरीक्षण भी किया।
इसके उपरांत कार्यालय सभाकक्ष में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर ईओ की अध्यक्षता में गोष्ठी हुई। इस अवसर पर गोविंद कुमार, सईदुर्रहमान, हरीश गंगवार, सुशील कुमार, सुन्दरलाल आदि उपस्थित रहे।
चलाया विशेष सफाई अभियान : अफजलगढ़। उप्र स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में नगर पालिका की ओर से संचालित अस्थायी गो आश्रय स्थल मोहल्ला किला, अस्थायी रैन बसेरे में व उसके आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया गया। मंगलवार को गौ आश्रय स्थल में गो पूजन किया गया। पालिका की ओर से सफाई मित्र सम्मान समारोह के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मचारी दिनेश, विमला देवी, मालती, राखी, सुमन, हरपाल, हरप्रसाद, सुनील, बंटी आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अन्तर्गत स्ट्रीट वेंडर दीपक रूहेला, शमशेर, संदीप अग्रवाल, संदेश कुमार, राजू एवं प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थियों शिव कुमार भार्गव, सुखपाल, निर्देश, सुनीता, रूपा को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में कौशल कुमार अधिशासी अधिकारी, संजीव कुमार, ब्रजमोहन सिंह, रोबिन अग्रवाल, मौ इस्माईल, मौ इमरान, राजवीर सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, कमल कुमार, रंजीत पवार, विशेष कुमार आदि मौजूद रहे।