नींदडू़ क्षेत्र भे गांव पाडली मांडू में कोरोना वायरस से मुक् के लिए हवन पूजन करते ग्रामीण।
- फोटो : BIJNOR
कोरोना वायरस से मुक्ति के लिए हवन किया
नींदडू़। राम परिवार मंच बिजनौर के तत्वावधान में रविवार को कोरोना वायरस से मुक्ति, सुख शांति और देश की तरक्की, सुरक्षा के लिए पाडली मांडू स्थित नंदन वाटिका में यजमान जितेंद्र चौधरी की ओर से हवन कराया गया। आचार्य देवकी नंदन और रंजीत सिंह ने कोरोना मुक्ति यज्ञ कराया। डॉ. पंकज भारद्वाज, डॉ. अमित नारायण, विकास अग्रवाल, सुनील चौहान, साकेंद्र चौधरी ने हवन में प्रथम आहुति दी। तत्पश्चात विनीता चौधरी, पुष्पा देवी, शिल्पा देवी, पूर्व सांसद डॉ. यशवंत सिंह, चंद्र प्रकाश आर्य, प्रदीप कुमार, श्याम सिंह, जोगेंद्र सिंह, राजवीर सिंह और दानवीर सिंह आदि ने हवन में आहुतियां दी। कुलदीप ने आचार्यों को शॉल आदि भेंट कर सम्मानित किया।