फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफजलगढ़: कबड्डी में हरियाणा और मनोहरवाली की टीम रही विजयी, चार प्रदेशों की टीमों ने लिया था हिस्सा

Mon, 27 Feb 2023 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

रविवार को बाबा दीप सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर अखंड पाठ का प्रारंभ किया गया। जिसके बाद पश्चात कबड्डी प्रतियोगिता में पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश की टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन
कबड्डी खेलते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफजलगढ़ के गांव प्रेमपुरी में कार सेवा भूरी वाले बाबा के डेरे पर बाबा दीप सिंह के जन्मदिन दिवस के उपलक्ष्य में गुरमत सत्संग और मेले का आयोजन किया गया। मेले में कबड्डी प्रतियोगिता में चार प्रदेशों की टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन


रविवार को बाबा दीप सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर अखंड पाठ का प्रारंभ किया गया। जिसके बाद पश्चात कबड्डी प्रतियोगिता में पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश की टीमों ने भाग लिया। डेरा के बाबा जग्गा सिंह व पंजाब से आए अन्य संतों ने खिलाड़ियों का परिचय कर प्रतियोगिता आरंभ कराई। पहला मैच मनोहरवाली व बिरलाफार्म के बीच खेला गया। जिसमें मनोहरवाली ने 24 अंकों से जीत हासिल की। दूसरा मैच कैंडी फतेहगढ़ काशीपुर व खालसा क्लब अफजलगढ़ हरियाणा के बीच खेला गया।

कैंडी फतेहगढ़ काशीपुर को 32 अंक व खालसा क्लब हरियाणा को 52 अंक प्राप्त हुए। जिसमें खालसा क्लब हरियाणा ने 20 अंकों से विजय हासिल की। मैच के दौरान सुखदेव सिंह, गुरमुख सिंह व सुखविंदर सिंह रेफरी रहे।
विज्ञापन


बाबा जग्गा सिंह ने बताया कि टूर्नामेंट में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को एक लाख रुपये ट्राॅफी व द्वितीय स्थान पर आने वाली टीम को 71 हजार ट्राॅफी व तीसरा स्थान पर आने वाली टीम को 50 हजार रुपये सांत्वना पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान भाकियू के मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर व जिला अध्यक्ष सोनू चौधरी भी शामिल हुए। बाबा कश्मीर सिंह, बाबा जग्गा सिंह, सर्वजीत सिंह शब्बा, जसवंत सिंह, निर्मल सिंह, बलदेव सिंह, हरजीत सिंह सहित प्रबंध समिति व सिख संगत का सहयोग रहा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें