फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बर्दाश्त नहीं किया जाएगा किसानों को उत्पीड़न

Mon, 18 Mar 2024 11:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक की मासिक पंचायत गन्ना समिति बिजनौर के प्रांगण में हुई। पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही ने कहा कि चकबंदी समेत अन्य विभागों भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन

नितिन सिरोही ने कहा कि तहसीलों, कृषि विभाग, बिजली विभाग में भ्रष्टाचार के चलते किसानों का शोषण किया जाना एक आम बात बन चुकी है। गन्ना विभाग मेंं बीज तैयार करने, सहकारी समितियां में खाद देने में परेशान किया जा रहा है। कहा कि चौधरी दिगंबर सिंह ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी। उन्होंने कोई भी बात किसी वर्ग विशेष के लिए नहीं कही है। जिलाध्यक्ष ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों को निर्देशित किया कि अपने-अपने ब्लॉक से 100 लोगों के साथ जेल जाने के लिए तैयार रहें, क्योंकि 2019 में आंदोलन के दौरान लिखे गए मुकदमों को ढाल बनाकर डर दिखाकर दबाव बनाना चाहते हैं, लेकिन हम सच्चाई के रास्ते पर सदैव संघर्ष करते रहेंगे। पंचायत युवा प्रदेशाध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने कहा कि किसानों के हकों के लिए हर हाल में संघर्ष किया जाएगा।
जिला संरक्षक मुखिया रामपाल सिंह की अध्यक्षता एवं जिला महासचिव नितेंद्र प्रधान के संचालन में हुई पंचायत में राकेश कुमार प्रधान, उदयवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, अरविंद राजपूत, अंकित कुमार, लोकेंद्र सिंह, सरदार दर्शन सिंह फौजी, सरदार महल सिंह, महबूब प्रधान, इरफान प्रधान, जितेंद्र सिंह, विजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें