फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: किसान, व्यापारियों का बर्दाश्त नहीं होगा उत्पीड़न

विज्ञापन
नूरपुर में किसानों को संबोधित करते राष्ट्रीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महीपाल सिंह तोम? - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
नूरपुर। राष्ट्रीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह तोमर ने कहा कि किसानों, मजदूरों तथा व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह बात उन्होंने सोमवार को मुरादाबाद मार्ग स्थित संगठन के पश्चिम उप्र के युवा प्रभारी डॉ. गौतम सिंह के प्रतिष्ठान पर आयोजित कार्यक्रम में कहीं।
विज्ञापन

महिपाल सिंह तोमर ने प्रदेश एवं केंद्र सरकार को किसान विरोधी बताया। चुनाव से पहले किसानों को मुफ्त बिजली देने की बात करने वाली सरकार में नलकूपों पर मीटर लगाने शुरू कर दिए हैं। संगठन निजी नलकूपों पर इलेक्ट्रानिक मीटर नहीं लगने देगा। कहा कि प्रदेश में पुलिस बेलगाम होती जा रही है। जीएसटी के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर महीपाल तोमर ने पश्चिमी उप्र के युवा प्रभारी डॉ. गौतम सिंह को संगठन का राष्ट्रीय प्रवक्ता भी मनोनीत किया।
पूर्व प्रधान विपिन चौधरी की अध्यक्षता एवं प्रदेश प्रवक्ता आदिल जैदी के संचालन में हुए कार्यक्रम में राष्ट्रीय संरक्षक भूदेव सिंह प्रधान, विनीत चिकारा, नसीम सिद्दीकी, डॉ. गौतम सिंह, चौधरी होरी सिंह, हनी सिंह चौधरी, संजीव कुमार पाल, गौरव त्यागी, राजपाल सिंह चौहान, बब्बू चौहान, चौधरी अजयपाल सिंह, चौधरी शोबीर सिंह, पवन गोयल, बबलू सिंह यादव पूर्व प्रधान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें