फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालयों पर गूंजते रहे हर-हर महादेव के जयकारे

विज्ञापन
बिजनौर में सावन के सोमवार को जलाभिषेक करते श्रृदालु। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
शिवालयों पर गूंजते रहे हर-हर महादेव के जयकारे
विज्ञापन

बिजनौर। श्रावण मास के दूसरे सोमवार को शिवालयों पर भोले के भक्तों की भीड़ रही। हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे।
श्रावण मास के दूसरे सोमवार को भी शिवालयों पर भोले के भक्तों की सुबह से भीड़ रही। शिवालयों पर हर-हर महादेव के जयाकारे गूंजते रहे। गांव खारी स्थित झारखंडी मंदिर पर सुबह से ही शिवभक्त आने लगे। दिनभर उनका आना जाना रहा। शिवालय पर जलाभिषेक किया। बिजनौर के गीता नगरी, लाखन के घेर स्थित मंदिर, कुटिया कालोनी मंदिर, नई बस्ती स्थित शिव मंदिर के अलावा अन्य शिवालयों के साथ झालु मार्ग स्थित कुबड़ा शिवमंदिर, झालू के मनोकामना शिव मंदिर, महामृत्युंजय मंदिर, छतरी वाला कुंआ शिव मंदिर, ठाकुरद्वारा मंदिर समेत सभी शिवालयों पर भीड़ रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें