सुबह से ही आधे शहर की बिजली रही गुल
बिजनौर। बुखारा बिजली घर का केबल बॉक्स खराब होने से आधा शहर की सुबह से बिजली गायब रही। निगम कर्मचारी फाल्ट ठीक करने में लगे हैं। गर्मी बढ़ने लगी है। लोग बिजली गायब रहने से परेशान हैं। लोगों के पानी के टैंक खाली हो गए। बिजली नहीं आने से पीने का पानी भी नहीं मिला। व्यापारिक काम पर असर पड़ा। एसडीओ राहुल गौतम ने बताया कि बुखारा बिजली घर का केबल बॉक्स खराब होने से विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है।