फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हल्दौर - चेयरपर्सन विमला देवी और सभासदों ली शपथ

Sat, 27 May 2023 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- क्षेत्रीय विधायक ओमकुमार ने हल्दौर को तहसील बनवाने का दिया आश्वासन
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
हल्दौर। नगर पालिका परिषद में एसडीएम सदर मोहित कुमार ने नवनिर्वाचित चेयरपर्सन विमला देवी और 25 सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। क्षेत्रीय विधायक ओमकुमार ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
शुक्रवार को नगर पालिका परिषद में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में एसडीएम सदर मोहित कुमार ने चेयरपर्सन विमला देवी व बोर्ड के 25 सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। क्षेत्रीय विधायक ओमकुमार ने कहा कि जनता द्वारा उन्हें तीसरी बार चुनाव में जीताकर जो भरोसा दिलाया है, वह उनके बीच रहकर विकास कार्यों में पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं व विकास कार्यों की जानकारी दी और नगर को तहसील का दर्जा दिलाएं को लेकर हरसंभव प्रयास कराएं जाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरपर्सन विमला देवी ने कहा नगर को स्वच्छ बनाए रखने व पालिका द्वारा कराए जा रहे चहुंमुखी विकास कार्यों में मदद करने की अपील की है। अधिशासी अधिकारी चौधरी ने विधायक ओमकुमार, एसडीएम सदर मोहित कुमार व चेयरपर्सन विमला देवी को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर चेयरपर्सन के पति दीपक सैनी, सीताराम सैनी, चरण सिंह सैनी, हृदेश चौहान व अखिलेश चौधरी, वरुण कुमार अग्रवाल, गुलफाम फरीदी, ऋषभ रस्तोगी, कविता देवी आदि 25 सभासद मौजूद रहे। संचालन विजयपाल सिंह चौहान ने किया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें