एसपी ने प्रकरण की जांच सीओ नजीबाबाद को सौंपी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। लूट और चोरी की वारदातों के खुलासे में नाकाम रहे हल्दौर थाना प्रभारी मनीराम को एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस प्रकरण की जांच सीओ नजीबाबाद को सौंपी गई है।
शुक्रवार को एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि मनीराम को डेढ़ महीना पहले ही हल्दौर थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया था। मनीराम की तैनाती के दौरान गांव टांडा में एक व्यक्ति से मोबाइल लूट लिया गया था। गांव कुम्हारपुरा में भी मोबाइल और नकदी लूटने की वारदात हुई। इनके अलावा नवादा की नहर पर अध्यापिका से चेन छीनने का प्रयास हुआ। महिला संबंधी अपराधों में कार्रवाई में लापरवाही बरती गई।
साथ ही लगातार हो रही चोरी और लूट की वारदातों के खुलासे के लिए कोई प्रयास नहीं करना भी निलंबन की एक वजह बना। इस प्रकरण की जांच सीओ नजीबाबाद को सौंपी गई है।मनीराम से पहले थाना प्रभारी रहे श्यामवीर सिंह को भी एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया था।