फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्दौर चेयरमैन भाजपा छोड़ रालोद में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर चेयरमैन भाजपा छोड़ रालोद में शामिल
विज्ञापन

हल्दौर। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अमर सिंह उर्फ पम्मी ने भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर राष्ट्रीय लोक दल का दामन थाम लिया। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अमर सिंह उर्फ पम्मी ने दिल्ली में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी छोड़कर राष्ट्रीय लोक दल का दामन थाम लिया। राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष अली अदनान उन्हें पार्टी में लाने के लिए काफी समय से प्रयासरत थे। चेयरमैन अमर सिंह उर्फ पम्मी को नहटौर विधानसभा क्षेत्र में एक प्रभावशाली अनुसूचित नेता के रूप में देखा जाता है। जिला अध्यक्ष अली अदनान ने बताया कि जल्द ही जिला स्तर पर एक बड़ा समारोह कर चेयरमैन अमर सिंह का पार्टी में विधिवत स्वागत किया जाएगा। पार्टी में शामिल होने के लिए उनके साथ कुंवर प्रशांत, गौरव चौहान गोल्डी, वसीम सिद्दीकी, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें