Hafiz Mohd. Honored by giving trophy to Suheb
- फोटो : NAZIBABAD
हाफिज मो. सुहेब को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित
नजीबाबाद। मदरसा इस्लामिया शमसुल उलूम हर्सवाड़ा में दिल्ली से आए मौलाना नजाकत ने मुस्लिमों से कुरान की हिदायतों पर अमल करने और रोजा नमाज को जिंदगी का मकसद बनाने की सलाह दी।
हर्सवाड़ा मदरसेे में दिल्ली से आए मौलाना नजाकत, मुफ्ती इंतजार, झारखंड से आए मुफ्ती कफील ने मदरसे के हाफिज मो. सुहेब को देश में नाम रोशन करने के लिए सम्मानित किया। सुहेब को जामिया अरबिया शमसुल उलूम की ओर से ट्रॉफी दी गई। मौलाना नजाकत ने कहा कि जो लोग कुरान को सीने में उतारते है, उनके लिए जन्नत के दरवाजे खुल जाते है। उन्होंने मात्र 13 वर्ष की उम्र में मो. सुहेब द्वारा कुरानी मुकाबले में देश में पहला स्थान पाने के लिए मदरसा संचालकों और परिजनों को मुबारकबाद दी।
मौलाना असलम की अध्यक्षता और मौलाना इब्नेहसन के संचालन में आयोजित दीनी इजलास में मुफ्ती तोहिद, पूर्व चेयरमैन मोअज्जम खां एड., समाजसेवी इंजी. मोअज्जम, कारी सनव्वर, मौलवी जावेद, मुफ्ती जावेद, मुफ्ती अब्दुल साजिद, मुफ्ती कासिम, कारी महताब, मौलाना सलीम, मौलाना कलीम मौजूद रहे।