- कक्षा 11, 12 के गणित, अंग्रेजी विषय का डायट में प्रशिक्षण शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। कक्षावार, विषयवार पढ़ाई में कमजोर 25 प्रतिशत छात्रों को अतिरिक्त कक्षाएं संचालित कर पढ़ाया जाएगा। इससे पहले प्रवक्ताओं को विषयवार प्रशिक्षण दिया जाएगा। मंगलवार से डायट संस्थान इस्माइलपुर में कक्षा नौ व दस के अंग्रेजी व गणित विषय का प्रशिक्षण शुरू हो गया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर प्रवक्ताओं को पढ़ाने की सरल विधि का प्रशिक्षण दे रहे हैं।
माध्यमिक विद्यालयों के छात्र छात्राओं की अंग्रेजी, गणित, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान में होशियार बनाया जाएगा। इसमें कक्षा नौ से 12 वीं तक के 25 प्रतिशत चिन्हित किया जाएगा। इसमें पढ़ाई में कमजोर छात्र छात्राओं को विषय व कक्षावार तलाशा जा रहा है। चिह्नित छात्र छात्राओं की पढ़ाई सुधारने के लिए अतिरिक्त कक्षाएं चलाई जाएंगी। इसी क्रम में अंग्रेजी व गणित विषय के प्रवक्ताओं का प्रशिक्षण इस्माइलपुर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में पांच दिवसीय प्रशिक्षण आरंभ हो गया है। प्रवक्ताओं का ये प्रशिक्षण पांच दिवसीय रहेगा।
दूर होगी पढ़ाई में कमजोरी
अच्छी पढ़ाई के लिए गणित, अंग्रेजी, साइंस विषयों में छात्र होशियार है तो आगे की पढ़ाई आसान हो जाती है। इसलिए कक्षा 9, 10, 11 व 12 के छात्र-छात्राओं को चिन्हित किया जा रहा है। अतिरिक्त कक्षाएं चलाकर पढ़ाई में कमजोरी को दूर किया जाएगा। हिंदी, अंग्रेजी विषय का प्रशिक्षण आरंभ हो गया है।
-जयकरन यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक।