फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहिबजादों को शहीदी दिवस पर किया नमन

विज्ञापन
अफजलगढ़ के गांव चकफेरी स्थित गुरूद्वारा माता साहिब भलाई केन्द्र में सुखमनी साहब का पाठ व शबद कीर? - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
अफजलगढ़। गुरुद्वारा माता साहिब कौर जी भलाई केंद्र चकफेरी में गुरु गोविंद सिंह जी के साहबजादों के शहीदी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बीबी हरप्रीत कौर, कुलदीप कौर, अमनदीप कौर तथा रजविंदर कौर के जत्थे ने सुखमनी साहब का पाठ व शबद कीर्तन किया। जोगेंदर सिंह ने बताया कि गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादे अजीत सिंह व जुझार सिंह चमकौर की लड़ाई में शहीद हुए थे। उनके दो छोटे साहबजादे जोरावर सिंह व फतेह सिंह माता गुजरी जी के साथ सरहिंद में शहीद हुए। उन्होंने कहा कि आज भी गुरुओं से प्रेरणा पाकर सिख उनके त्याग, शहीदी और निस्वार्थ मार्ग पर चलना अपना धर्म समझते हैं। उन्होेंने सिखों से गुरु के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इसके बाद गुरु का भोग लगाकर प्रसाद वितरण कर लंगर बरताया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों सिख संगत ने प्रसाद व लंगर ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया। कार्यक्रम के आयोजन में जोगेंदर सिंह, गुलजार सिंह, गुरविंदर सिंह, निर्मल सिंह, गुरनाम सिंह, विश्वजीत सिंह, धर्मेंद्र सिंह, रतन सिंह तथा नवजोत सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें