हल्दौर में निकाले गए नगर कीर्तन में शामिल पंज प्यारे।
- फोटो : BIJNOR
हल्दौर। मोहल्ला खेड़ा में स्थित गुरुद्वारा गुरु नानक दशमेश दरबार सभा कमेटी के तत्वावधान में गुरु नानक देव जी के 553वें प्रकाश उत्सव पर आयोजित कार्यक्रम पर रागी जत्थेदारों ने गुरबाणी समागम का आयोजन किया। गुरुद्वारा परिसर में अटूट लंगर बरताया गया। बैंड बाजों के साथ नगर कीर्तन निकाला गया।
मोहल्ला खेड़ा में स्थित गुरुद्वारा दशमेश दरबार सभा गुरुद्वारा कमेटी के तत्वावधान में सोमवार को गुरु नानक देव जी के 553 वें प्राकट्योत्सव पर 101 वें सालाना दिवान पर्व का आयोजन हरदासपुर गढ़ी मार्ग माता काली के समीप एक बैंक्वेट हॉल में किया गया। इसमें भाई परमिंदर सिंह बाबा बकाले वाले, दिल्ली से भाई जसपाल सिंह आदि रागी जत्थेदारों ने गुरबाणी से सिख संगत को निहाल किया। गुरुद्वारा के हेड ग्रंथी ज्ञानी ने गुरु नानक देव की महिमा का बखान किया। नगर कीर्तन में कलाकारों ने अखाड़े में हैरतअंगेज करतब दिखाए। नगर कीर्तन में झांकियां और पंज प्यारे आकर्षण का केंद्र रहे। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान रणबीर सिंह बब्लू , सोनू सिंह भट्टी, अजीत सिंह, चरनजीत सिंह मिक्का , मनिंदर सिंह शेरा, ,हरविंदर सिंह राजू, मंजीत सिंह भट्टी, गुरनीक सिंह आदि मौजूद रहे।