फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलशन गुप्ता को मिला काका हाथरसी शिक्षक पुरस्कार

विज्ञापन
गुरूग्राम में आयोजित कार्यक्रम में बिजनौर के शिक्षक गुलशन गुप्ता को मिला हाथरसी शिक्षक पुरस्का? - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बिजनौर । शिक्षक गुलशन गुप्ता को गुरुग्राम में शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में काका हाथरसी शिक्षक पुरस्कार 2022 देकर सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार काका हाथरसी के पारिवारिक सदस्यों द्वारा संचालित संस्था निओ फ्यूजन क्रिएटिव फाउंडेशन द्वारा दिया गया।
विज्ञापन

शिक्षक गुलशन गुप्ता ने बताया कि वरिष्ठ कवि पद्मश्री अशोक चक्रधर, ब्लिस आयुर्वेदा के डायरेक्टर पद्मश्री डॉ. नितिन अग्रवाल तथा प्रोफेसर गिरिराज शरण अग्रवाल ने उन्हें दिया। उन्हें यह पुरस्कार अपने विद्यालय में छात्रों को विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा विद्यालय का वातावरण बाल मैत्रिक बनाने के लिए प्रदान किया गया। संस्था डायरेक्टर डॉ. अनुभूति भटनागर ने बताया कि पिछले छह वर्षों से संस्था द्वारा यह पुरस्कार पद्मश्री काका हाथरसी की स्मृति में दिए जा रहे हैं। शिक्षक पुरस्कार 5 सितंबर को घोषित कर दिया गया था, जिसको अब प्रदान किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें