फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धामपुर: भाकियू की पंचायत में गुलदार के आतंक का मुद्दा छाया

Wed, 02 Aug 2023 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
धामपुर में कोतवाल क्राइम अता मुहम्मद को ज्ञापन सौपते  भाकियू कार्यकर्ता।  फोटो संवाद
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

धामपुर। किसानों की समस्याओं का निदान कराने के लिए भाकियू लोकशक्ति कार्यकर्ताओं की तहसील में पंचायत हुई, जिसमें गुलदार का आतंक व निराश्रित पशुओं का मुद्दा छाया रहा। कार्यकर्ताओं ने डीएम को संबोधित नौ सूत्री ज्ञापन कोतवाल क्राइम अता मुहम्मद को सौंपा। चेतावनी दी कि अगर जल्द ही समधान नहीं हुआ तो आंदोलन होगा।
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्ष हरिराज सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुई पंचायत में कार्यकर्ताओं ने कहा कि गुलदार के आतंक से किसानों की खेती छूटती जा रही है। यदि गुलदार किसानों को हमला कर मौत के घाट उतार दें तो कोई अपराध नहीं। यदि ग्रामीण घेराबंदी कर आत्मरक्षा में गुलदार को पीट कर मार दें तो वन विभाग के अधिकारी उनके खिलाफ रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई करने लगते हैं। निराश्रित पशुओं ने भी किसानों को बर्बाद कर दिया। कार्यकर्ताओं ने किसानों के लिए बिजली निगम की ओर से सामान्य योजना को फिर चालू कराने, बारिश से फसलों के नुकसान की भरपाई करने, बदहाल सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की। पंचायत में लेखराज सिंह, महेशचंद, दिग्विजय सिंह, प्रेमराज सिंह, महीपाल, राम सिंह चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें