अफजलगढ़ के गांव शाहपुरजमाल बनैली नदी के पुल की दीवार बैठा गुलदार। स्राेत वायरल वीडियो।
अफजलगढ़। शाहपुरजमाल सहित आसपास के गांव में गुलदार की दहशत बरकरार है। गुलदार ने बनैली नदी के पुल को ही अपना ठिकाना बना लिया है। शाम ढलते ही पुल की दीवार पर अक्सर गुलदार को आराम फरमाते देखा जा सकता है। बृहस्पतिवार को भी गुलदार पुल पर बैठा नजर आया। ग्रामीण भूपेंद्र, तिरमल, शिवकुमार, रामगोपाल, सुरेश व संजय आदि ने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार को पकड़ने की मांग की है।