फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जाली थामेगी गोशालाओं पर गुलदार का हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। गोशालाओं में गुलदार के हमलों को रोकने के लिए जाली लगाई जाएगी। इसके लिए मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन

लंबे समय से जनपद में गुलदार इंसान एवं पशुओं पर हमले कर रहा है। जनपद की कई गोशालाओं में हमला कर गुलदार ने गोवंश को शिकार बनाया है। पिछले तीन चार दिन मेंं ग्राम पोटी गोशाला में हमला गोवंश का शिकार किया। राजा का ताजपुर की गोशाला में चार बार गोवंश पर हमला किया। रविवार को भी सलावा गांव के पास गुलदार ने ग्रामीणों का रास्ता रोका और बसेड़ा खुर्द में लोगों को जंगल में दिखाई दिया। रोजाना गुलदार कहीं-कहीं जंगली पशुओं व बेसहारा पशुओं पर हमला कर रहा है।
इस संबंध में मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. एमके गुप्ता ने बताया कि बढ़ती घटनाओं को लेकर गुलदार वाले क्षेत्र की गोशालाओं में जाली लगाई जाएगी। उन्होंने गोशालाओं की सुरक्षा के लिए सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें