फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मां के पास सो रही छह माह की बच्ची को उठा ले गया गुलदार, मचा हड़कंप, ननिहाल आई थी मासूम

Sat, 06 Aug 2022 12:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में ग्राम नूरपुर अरब में घर में अपनी मां के साथ सो रही बच्ची को गुलदार उठाकर ले गया। बच्ची के गायब होने पर परिजनों व ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
बच्ची की तलाश करती पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बढ़ापुर थानाक्षेत्र में गुलदार घर में अपनी मां के पास सोती छह माह की मुन्नी नामक बच्ची को उठाकर ले गया। बच्ची को गुलदार द्वारा ले जाने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


परिजनों ने बच्ची की काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। वहीं बच्ची की चारपाई के पास तक गुलदार के पदचिन्ह मिले हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची औेर घटना की जानकारी ली। वहीं गुलदार के गांव में होने से ग्रामीणों में दहशत है।

जानकारी के अनुसार ग्राम नूरपुर अरब में गांव के पश्चिम दिशा में अंतिम छोर पर फिरोजा के पिता महबूब का खुला कच्चा घर है। फिरोजा की शादी नगीना थाना क्षेत्र के गांव जीतपुर पलड़ी में हुई है। बच्ची की मां फिरोजा चार दिन पहले यहां गांव में अपने मायके रहने आई हुई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: मां ने बच्ची को कोख में नौ माह पाला, बेदर्द व्यवस्था ने ली मासूम की जान, भावुक कर देगी गर्भवती की आपबीती

विज्ञापन

मुन्नी फिरोजा की इकलौती पुत्री थी। रात्रि करीब तीन बजे आंख खुलने पर फिरोजा को मुन्नी चारपाई पर नहीं मिली। तलाशने पर घर के पास गुलदार के पदचिह्न मिले। शोर सुनकर वहां पहुंचे ग्रामीणों ने सुबह तक बच्ची को तलाशा पर पता नहीं लगा।

वन विभाग बढ़ापुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी कपिल कुमार व एसडीओ वनकर्मियों की टीम व ग्रामीणों के साथ कांबिंग कर घर के पास खड़ी ईंख के खेतों में बच्ची को तलाश रहे हैं।

सता रहा डर, आमदखोर न बन जाए गुलदार
बच्ची को उठाने के बाद वन विभाग की टीम को डर सता रहा है कि गुलदार कहीं आमदखोर न बन जाए, क्योंकि वन्य जीव विशेषज्ञों की मानें तो गुलदार यदि इंसानी खून का स्वाद चख लेता है तो फिर उसका आदी हो जाता है। ऐसे में गुलदार द्वारा इंसानों पर हमले बढ़ने की आशंका रहती है। फिलहाल वन विभाग ने गुलदार की तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें