फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते पर आ बैठा गुलदार, आधा घंटा रुका रहा आवागमन

विज्ञापन
स्योहारा- जटनंगला मार्ग पर कुंडली मारे बैठा गुलदार - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
रास्ते पर आ बैठा गुलदार, आधा घंटा रुका रहा आवागमन
विज्ञापन

धामपुर/स्योहारा। गांव जटनंगला को जाने वाले मार्ग पर सोमवार रात गुलदार आ बैठा। जिसके कारण मार्ग करीब आधा घंटे तक अवरुद्ध रहा। भाकियू नेता गजेंद्र सिंह टिकैत ने बताया कि वह सोमवार रात अपने साथियों के साथ स्योहारा से गांव जटनंगला जा रहे थे। गांव से कुछ दूरी पहले सतवीर सिंह के कुएं के पास मार्ग पर उन्होंने गुलदार को बैठे देखा। उनकी कार को देख गुलदार खड़ा हो गया। काफी देर तक गुलदार सड़क पर ही रहा। करीब आधा घंटे बाद गुलदार खेतों की ओर चला गया। उन्होंने वन विभाग और प्रशासन से गुलदार को पकड़वा कर वन में छोड़ने की मांग की है। इस दौरान उनके साथ कुंवर पाल सिंह, ओमवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें