नजीबाबाद। गांव मुख्तियारपुर में गन्ना विकास समिति के चेयरमैन चौ. देवेंद्र सिंह के खेत में गुलदार देखे जाने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने गुलदार की गन्ने के खेत में छुपे होने की सूचना सामाजिक वानिकी के डीएफओ और रेंज अधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर नजीबाबाद से भाजपा नेता संदीप तायल, विक्रांत चौधरी, पंकज शर्मा, प्रशांत कुमार, विशाल माहेश्वरी घटनास्थल पहुंचे। वन विभाग के डीएफओ और रेंजर के नेतृत्व में पहुंची टीम ने गुलदार को तलाशा लेकिन वह हाथ नहीं लग सका।