फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: खेत में दिखाई दिया गुलदार, लगाया पिंजरा

विज्ञापन
पैजनिया के ग्राम सैलपुरा बमनौला में खेत में गुलदार की सूचना पर जाल लगाते ग्रामीण।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पैजनिया(बिजनौर)। ग्राम सैलपुरा बमनौला मार्ग पर स्थित एक खेत में गुलदार दिखाई दिया। ग्रामीणों ने खेत को चारों ओर से घेरकर वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने खेत में कुत्ता बांधकर पिंजरा लगा दिया है। देर शाम तक टीम गुलदार को पकड़ने के प्रयास में लगी थी।
ग्राम पैजनिया निवासी राजपाल का खेत सैलपुरा बमनौला मार्ग पर स्थित है। रविवार की सुबह करीब दस बजे राजपाल खेत से पशुओं के लिए चारा लेने गया। तभी एक गुलदार को देख उसके होश उड़ गए। शोर मचाने पर मौके पर कई ग्रामीण एकत्रित हो गए। शोरशराबा सुन गुलदार ईख के खेत में घुस गया। ग्रामीणों ने खेत को चारों ओ से घेरकर वन विभाग और स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने खेत में कुत्ता बांधकर पिंजरा लगा दिया। खेत के चारों ओर जाल भी लगा दिया। गुलदार एक बार जाल में फंसा भी लेकिन फिर से निकल कर खेत में घुस गया।
विज्ञापन

ग्रावन क्षेत्राधिकारी चांदपुर दुष्यंत कुमार की टीम शाम तक मौके पर डटी थी। ग्रामीण रक्षित, अवनीश, बंटी चमन, कल्याण सिंह, नरेशपाल, सचिन, विपिन, विवेक, भूपेंद्र शर्मा, बशेश्वर दयाल त्यागी आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें