फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकफेरी गांव में दिखा गुलदार

विज्ञापन
विज्ञापन
चकफेरी गांव में दिखा गुलदार
विज्ञापन

अफजलगढ़। गांव चकफेरी में गुलदार दिखाई देने से ग्रामीण भयभीत है। वन विभाग से गुलदार पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।
गांव निवासी राहुल ने बताया कि वह अपने खेत में कुछ लोगों के साथ काम कर रहा था। उसने खेतों में गुलदार को भागते देखा। उसने सभी को गुलदार होने की बात बताई। सभी किसान खेत से लौट गए। राहुल, खेम सिंह, सोनू, हरगोविंद सिंह आदि किसानों का कहना है कि गुलदार लगातार देखा जा रहा है। नीलगाय व बछड़े को निशाना बना चुका है। किसान अकेले खेतों पर जाने से कतरा रहे हैं। गांव वालों ने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार को पकड़कर वन क्षेत्र में छुड़वाने की मांग की है। वन दरोगा सुनील राजौरा ने शीघ्र पिंजरा लगवा कर गुलदार पकड़ने का प्रयास करने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें