फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: रेहड़- सादकपुर में फिर दिखा गुलदार, दहशत में ग्रामीण

Thu, 10 Aug 2023 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
रेहड़ के गांव सादकपुर-भटपुरा में ड्रोन से गुलदार की तलाश करते वन विभाग के अ​धिकारी व कर्मचारी।
विज्ञापन
-एक दिन पहले ही इसी जगह पर पिंजरे में फंसा था गुलदार
विज्ञापन





फोटो





रेहड़ (बिजनौर)। गांव सादकपुर में मंगलवार को गुलदार को पकड़कर वन विभाग के अधिकारी अपनी पीठ थपथपाने में लगे थे, लेकिन उनकी यह खुशी 24 घंटे भी नहीं रही। एक बार फिर उसी स्थान पर गुलदार ने दस्तक देकर अपनी आमद दर्ज करा दी। जिसके बाद ग्रामीणों में फिर से भय व्याप्त हो गया।
विज्ञापन




पांच महीने बाद एक दिन पहले पिंजरे में फंसे गुलदार से वन विभाग और ग्रामीणों को मिली खुशी शाम होते-होते काफूर हो गई। मंगलवार की देर शाम एक ग्रामीण को सर्वेश वत्सल के खेत में उसी स्थान पर एक गुलदार देखा गया। कुछ ही देर में यह जानकारी आसपास के क्षेत्र में फैल गई। वहीं वन विभाग को खेत में गुलदार के होने की जानकारी दी गई। सूचना पर विभागीय कर्मी मौके पर पहुंचे और फिर गुलदार को घेरने की कवायद शुरू की। पहले पिंजरा लगाया और फिर भटपुरा क्षेत्र में थर्मल ड्रोन उड़ाकर गुलदार की लोकेशन जानने की कोशिश की गई। लेकिन गुलदार का सुराग नहीं मिला। ग्रामीण प्रवेश, कौशल, हिमांशु, नीतीश, प्रेम आदि ने बताया की उसी स्थान पर गुलदार दिखाई देने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। किसान खेतों पर जाने से कतरा रहे हैं। वन विभाग की टीम में एसडीओ अंशुमान मित्तल, रेंजर खुशबू उपाध्याय,डिप्टी रेंजर सरोप सिंह रावत साहित ग्रामीण मौजूद रहे। उधर डीएफओ अरुण कुमार सिंह ने बताया की टीमें लगी हैं। गुलदार को जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें