फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: धामपुर क्षेत्र में फिर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन पहले मलकपुर गांव में बालिका को मार चुका है गुलदार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। रविवार को दिन में कई गांवों में गुलदार दिखने से लोगों में दहशत है। तीन दिन पहले गांव मलकपुर में गुलदार ने आठ वर्षीय बालिका तानिया को हमला कर मार डाला था। वन विभाग की ओर से गन्ने के खेते दो पिंजरे लगाए थे, लेकिन अभी तक गुलदार पिंजरे में कैद नहीं हो सके हैं।
किसान नेता जैनेंद्र सिंह, ओम कुमार, केशव त्यागी ने बताया कि गुलदार रविवार सवेरे भी मलकपुर में घटनास्थल के पास घूमता हुआ दिखाई दिया। गुलदार के आतंक से खेती का काम चौपट हो गया। अक्तूबर माह के अंतिम सप्ताह में गन्ने का सीजन भी चालू होने वाला है, ऐसे में कैसे खेती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव सरकड़ा, गोवर्धनपुर, मिठेपुर के ग्राम वासियों ने भी बताया कि उनके क्षेत्र में भी शनिवार देर शाम और रविवार को भी गुलदार दिखाई दिया। वन विभाग को अवगत कराने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। इस मामले में रेंजर गोविंद राम गंगवार का कहना है कि विभाग की ओर से मलकपुर में टीम की ड्यूटी लगी है। पिंजरों पर निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने लोगों से जंगलों में सतर्कता से काम करने की जरूरत पर जोर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें