फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपुर नवादा में गुलदार दिखने से दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर नवादा में गुलदार दिखने से दहशत
विज्ञापन

बिजनौर, मंडावली। नांगलसोती व मंडावली क्षेत्र में गुलदार का आतंक जारी है। मंडावली क्षेत्र के गांव राजपुर नवादा में शुक्रवार रात कुलश्रेष्ठ के घेर में गुलदार घुस आया। वहां मौजूद ग्रामीण सोनू त्यागी, पवन, बंटी, मोदित, अतुल, विवेक आदि ने आग व शोर मचाया तो गुलदार वहां से भाग गया। ग्रामवासियों ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है। गुलदार ने क्षेत्र में अब तक दो मासूम सहित चार लोगों को मौत के घाट उतार दिया और कई लोग गुलदार के हमले से घायल हुए हैं। गुलदार ने अब तक कई कुत्तों को भी अपना निवाला बना लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें