गुलदार ने बछिया को निवाला बनाया
शेरकोट। सोमवार रात गुलदार ने गांव कंदला शाहकोट में हमला कर बछिया को मार डाला। एक अन्य व्यक्ति के बछड़े को जख्मी कर दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार को पकड़ कर वनों में छुड़वाने की मांग की है। गांवोें लोगों ने बताया कि कंदला शाहकोट में गुलदार ने घर के बाहर बंधी बलबीर की गाय की बछिया पर हमला कर उसे मार दिया। अशोक के गाय के बछड़े पर हमला कर जख्मी कर दिया। गुलदार के आतंक से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। ग्रामीण खेतों पर जाने से भी डर रहे हैं। ग्राम प्रधान डॉ दलजीत सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार पकड़ने की मांग की है।