गुलदार ने बछिया को बनाया निवाला
नजीबाबाद/बड़िया। बड़िया गुरुद्वारे के निकट एक गुलदार ने बछिया को निवाला बना लिया। क्षेत्रवासियों में आबादी क्षेत्र में गुलदार आने से दहशत है।
गुरु श्री सिंह सभा गुरुद्वारा बड़िया के निकट गुुलदार ने बड़िया निवासी बबलू की बछिया को निवाला बना लिया। बछिया के अवशेष मिलने से क्षेत्रवासी एकत्र हो गए। समीपुर के आकाशवाणी ट्रांसमीटर क्षेत्र में कई माह से गुलदार देखा जा रहा है। गुलदार दो बार समीपुर के लोगों पर हमला कर चुका है। समीपुर से करीब पांच किमी के फासले पर बड़िया है। बड़िया क्षेत्र में कई बार गुलदार देखा जा चुका है।