किरतपुर के ग्राम उमरी में गुलदार द्वारा बछड़े को निवाला बनाए जाने की घटना के बाद जमा भीड़।
- फोटो : BIJNOR
उमरी में गुलदार ने बछड़े को बनाया निवाला
किरतपुर। उमरी गांव में गुलदार ने एक बछड़े को अपना निवाला बना लिया। गुलदार को पकड़ने के लिए स्टेशन के पास पिंजरा लगाया गया है।
गांव से भट्टे की ओर जाने वाले मार्ग पर किसान कामेंद्र सिंह सैनी सुबह लगभग दस बजे जंगल जा रहे थे। जैसे ही वह अपने खेत पर पहुंचे बराबर के किसान धर्मवीर सिंह सैनी के खेत में उन्हें बछड़े क्षत विक्षत शव दिखाई दिया। इसके बाद कामेंद्र गांव में पहुंचा और पूरी बात बताई। देखते ही देखते वहां पर सैकड़ों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिसकर्मी राहुल कुमार व सुधाकर वर्मा भी मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने गांव वालों को सतर्क किया है।