गुलदार ने दो पालतू कुत्तों को मार डाला
नांगलसोती (बिजनौर)। गांव मंडय्यो में बृहस्पतिवार रात रोहिताश के मकान में गुलदार घुस आया और उसके दो पालतू कुत्तों को उठाकर ले गया। कुत्तों की आवाज सुनकर रोहिताश और उसके परिजनों ने शोर मचाया। गुलदार कुत्तों को लेकर भाग गया। गांव में गुलदार के आने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर आसपास गुलदार को तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा।