फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: एक सप्ताह के भीतर गुलदार ने चार लोगों को बनाया निवाला, बेबस ग्रामीण, वन विभाग भी पकड़ने में फेल

Wed, 26 Apr 2023 12:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

बिजनौर जनपद में आबादी के बीच घूम रहे गुलदार अब ग्रामीणों को मौत के घाट उतारने लगे हैं। एक सप्ताह के भीतर एक के बाद एक करके गुलदार चार लोगों को निवाला बना चुका है। ऐसे में ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं।
विज्ञापन
गुलदार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद के देहात क्षेत्र में घूम रहे गुलदार अब आबादी में पहुंचकर लोगों को अपना निवाला बनाने लगे हैं। पिछले एक सप्ताह के भीतर ही गुलदार ने चार लोगों को अपना निवाला बना डाला। आज सुबह नगीना क्षेत्र में गुलदार के हमले में एक 25 वर्षीय युवक की जान चली गई। वहीं गुलदार के लगातार हो रहे हमलों के बाद ग्रामीण अपने घरों से निकलने से डर रहे हैं। दहशत के कारण ग्रामीण व किसान अपने खेतों में जाने से डर रहे हैं। वहीं वन विभाग लगातार गुलदार को पकड़ने के लिए कई बार तलाशी अभियान भी चलाया लेकिन सफलता नहीं मिली। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्राम सैदपुरी महीचंद में बुधवार सुबह एक युवक को मौत के घाट उतार दिया। बताया गया कि युवक सुबह खेत पर घूमने के लिए निकला था। इसी दौरान युवक पर जानलेवा हमला कर गुलदार ने उसे अपना निवाला बना लिया। नगीना क्षेत्र में दो माह के भीतर गुलदार के हमले में मौत की यह चौथी घटना है।

गुलदार - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को पांच वर्षीय बच्ची की ली थी जान
गांव जाब्तानगर के मौजा मुस्सेपुर निवासी टेकचंद सैनी ने बताया कि मौजा मुस्सेपुर में  तीन-चार लोगों के मकान हैं। समीप ही खेत भी हैं। मंगलवार रात लगभग साढ़े आठ बजे परिजन खाना खाने की तैयारी में लगे थे, तभी अचानक बिजली चली गई। इसी बीच पहले से ही घात लगाए बैठा गुलदार अचानक खेतों से निकलकर एक घर में घुस गया और उसकी पांच वर्षीय पुत्री खुशी को उठा ले गया। 

गुलदार - फोटो : अमर उजाला
शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्र होकर लाठी डंडे लेकर बच्ची की तलाश में निकले लगभग आधा घंटे बाद बच्ची का शव निकट ही चेतराम सिंह के गन्ने के खेत में मिला। गुस्साए दर्जनों ग्रामीण बच्ची का शव लेकर बादिगढ़ चौराहे पर पहुंच गए। ग्रामीणों के आने की खबर मिलते ही सीओ अफजलगढ़ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया। वहीं बुधवार को सुबह होते ही गुलदार ने एक और मौत को अंजाम दे डाला।

गुलदार - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि क्षेत्र में एक सप्ताह से एक के बाद एक प्रतिदिन गुलदार के हमले हो रहे हैं, जिनमें 19 अप्रैल बुधवार को गुलदार ने गांव कासमपुरगढ़ी में खेत की रखवाली करते समय एक वृद्ध (70) को मार डाला था।

20 अप्रैल गुरुवार को गांव महसनपुर में गन्ने की छिलाई करते समय युवक पर हमला कर जख्मी कर दिया।

गुलदार - फोटो : अमर उजाला
घर में घुसकर हमला कर रहे हैं गुलदार
21 अप्रैल शुक्रवार को गुलदार ने शाहपुरजमाल निवासी किशोरी को सिरियावाली खेत में मां के साथ गेहूं की कटाई करते समय जख्मी किया।

22 अप्रैल शनिवार की रात फिर गुलदार ने गांव शाहपुरजमाल में एक छह साल की बालिका पर घर के आंगन में नल पर पानी पीते वक्त हमलाकर जख्मी कर दिया था।
विज्ञापन

गुलदार ने युवक को मार डाला - फोटो : Amar ujala
रात के अंधेरे में घर में घुसकर मासूम को उठा लाया गुलदार, मौत
23 अप्रैल की रात रेहड़ थाना क्षेत्र में एक बालिका पर हमला कर उसे मार डाला था। इसके दो दिन बाद ही 25 अप्रैल को गांव मच्छमार में घुसकर सात वर्षीय बालिका पर हमला कर मार डाला। ग्रामीणों के ढूंढने पर गुलदार बच्ची का शव नजदीक ही एक खेत में छोड़कर भाग गया। इसके बाद बुधवार सुबह एक युवक की जान ले ली।

वहीं लगातार हो रहे गुलदार के हमलों में वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने तथा समूह में खेतों पर जाने, बच्चो को अकेला न छोड़ने तथा जंगल में खेतों पर काम करने से पूर्व शोर करने व रेडियो या मोबाइल पर तेज आवाज में गाने बजाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें