फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गजरौला गांव में गुलदार ने कुत्ते को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। धामपुर क्षेत्र के कई गांव में गुलदार का आतंक बना हुआ है। गजरौला गांव में मंगलवार की रात गुलदार गांव में घुसकर कुत्ते को उठा कर ले गया। नरेंद्र सिंह, गोपाल, महावीर सिंह का कहना है कि गुलदार के दिखाई देने से लोगों में दहशत है। उधर, गांव नंगला, सलावा, जगुपुरा के किसान नरेंद्र सिंह मुनेश चंद्र, गजेंद्र ने बताया कि बुधवार को वे जंगल में गन्ना छीलने के लिए गए थे। इसी दौरान जंगल में गुलदार दिखाई देने से वे लौट आए। अब जंगल जाकर गन्ना छीलने की हिम्मत नहीं हो रही है। उधर, वन विभाग के रेंजर हरदेव सिंह का कहना है कि किसान जंगलों में काम करते समय पूरी तरह से सतर्कता पर बरतें। गुलदारों की संख्या पहले से अधिक बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें