फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: राजौरी में चारा लेने गई महिला को गुलदार ने मार डाला

Thu, 22 Jun 2023 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
अफजलगढ़ के गांव मोहम्मदपुर राजौरी में गुलदार के हमले में महिला की मौत के बाद विलाप करते परिजन।
विज्ञापन
- वन विभाग ने लगाए थे पिंजरे, आई थी कई टीम
विज्ञापन

- तीन माह बाद भी पकड़ से दूर हमलावर गुलदार
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ़ (बिजनौर)। गांव मोहम्मदपुर राजौरी में चारा लेने गई एक 45 वर्षीय महिला पर गुलदार ने हमला कर मार डाला।घटना से महिला के परिजनो में कोहराम मचा है।
वहीं घटना से ग्रामीणों में रोष है। अफजलगढ़ क्षेत्र में यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले गुलदार अलग-अलग गांवों में चार लोगों की जान ले चुका है। वहीं वन विभाग की कई टीम मिलकर भी गुलदार को अभी तक नहीं पकड़ पाई थी।
गांव मोहम्मदपुर राजौरी निवासी कमलेश 45 वर्ष पत्नी मुरारी सिंह गांव की कुछ महिलाओं के साथ पीली नदी के समीप खेत पर चारे लेने के लिए गई थी। जब वह चारा की गठरी उठा रही थी लेकर वापस लौट रही थी। अचानक से खेत से निकलकर एक गुलदार ने कमलेश पर हमला कर दिया, मौके पर ही महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुलदार ने महिला की गर्दन पर वार किया है। घटना के बाद महिला के परिजनों में कोहराम मच गया वहीं ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। घटना के बाद परिजनों सहित सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर स्थानीय पुलिस सहित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों से आवश्यक जानकारी हासिल की। महिला के दो बेटी व एक बेटा है, जिसमें सभी का रो रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में नगीना रेंजर प्रदीप शर्मा का कहना है कि टीम भेजी जा रही है।जानकारी हासिल की जाएगी, वही रेंज की जानकारी की जा रही है। वहीं उन्होंने पीड़ित को नियमानुसार मुआवजा दिलाने का प्रयास किए जाने की बात कही है। डीएफओ अरुण सिंह ने कहा कि मौके पर टीम भेज दी गई है। गुलदार को पकड़ने के प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें