नगीना के ग्राम मंझेड़ा में मिले गुलदार के शव की जांच करती डॉक्टर की टीम।
- फोटो : BIJNOR
फोरलेन के किनारे मृत मिला गुलदार
नगीना। क्षेत्र के गांव मंझेड़ा में नगीना-धामपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे एक गुलदार मृत पड़ा मिला है। सूचना पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्राथमिक जांच के बाद गुलदार के शव का पोस्टमार्टम कराया।
मौके पर पहुंचे डीएफओ अनिल कुमार पटेल ने बताया कि गुलदार की आयु चार से पांच वर्ष प्रतीत हो रही है। प्रथम दृष्टया महसूस होता है कि गुलदार रात में जंगल से भागकर हाईवे की तरफ गया होगा। फोरलेन पर रेलिंग से टकरा जाने या किसी वाहन की चपेट में आ जाने से उसकी मौत हुई होगी। उन्होंने बताया कि गुलदार की आंख के पास गंभीर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं, जबकि पैरों पर भी खरोंच के निशान हैं।