फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ट्रैंकुलाइज होने के बाद भी भाग निकला गुलदार

Wed, 28 Jun 2023 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
रेहड़ क्षेत्र के गांव मच्छमार में खराब हुए वन विभाग के ट्रैक्टर को धक्का लगाते ग्रामीण।
विज्ञापन
रेहड़ (बिजनौर)। वन विभाग की दो दिन की कवायद किसी काम नहीं आई। एक बार फिर गुलदार वनकर्मियों को झांसा देकर निकल गया। सोमवार शाम करीब सात बजे वन विभाग ने गुलदार को ट्रैंकुलाइज करने का दावा किया था। गन्ने के खेत को जाल लगाकर कवर कर लिया गया, लेकिन किसान ने टीम को खेत के अंदर नहीं जाने दिया। इसी बीच गुलदार जंगल में गुम हो गया और वन विभाग को निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर से गांव निवासी सचिन कुमार के ड्रोन में रसूलपुर वीरान में गांव के देवेंद्र सिंह के खेत में गुलदार ट्रैस किया गया था। वन विभाग ने सात बीघा गन्ने को जाल से कवर कर लिया था। शाम सात बजे गुलदार को ट्रैंकुलाइज करने का दावा किया गया था। अधिकारियों का कहना था कि गन्ना खराब होने के डर से खेत स्वामी ने ट्रैक्टर खेत में नहीं ले जाने दिया। नतीजन गुलदार वन विभाग की पकड़ में नहीं आ सका। रात दस बजे तक ऑपरेशन चलाने के बाद विभाग ने मंगलवार सुबह से फिर सर्च अभियान चलाया, लेकिन गुलदार नहीं मिला। ग्यारह बजे सर्च ऑपरेशन बंद कर दिया गया।
आरओ बिजनौर महेश गौतम ने बताया कि कुछ ग्रामीणों के मोहम्मदपुर राजौरी रायपुर मार्ग पर गुलदार के फुट प्रिंट देखकर एक खेत में उसके होने की सूचना दी, जिस पर लगभग दो घंटे वन विभाग ने ड्रोन के माध्यम से गुलदार को ढूंढने का प्रयास किया। पांच टीमें चौबीस घंटे गुलदार की तलाश में लगी हैं। जल्द ही गुलदार को पकड़ लेंगे। इस अवसर पर नजीबाबाद रेंजर संदीप कुमार शर्मा, चांदपुर रेंजर दुष्यंत राणा, नगीना रेंजर प्रदीप कुमार शर्मा सहित वनकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेहड़ क्षेत्र के गांव मच्छमार में खराब हुए वन विभाग के ट्रैक्टर को धक्का लगाते ग्रामीण।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें