फोटो समाचार
नहटौर। गुलदार आबादी क्षेत्र में घुस आया और घर के बाहर खड़े युवक पर हमला कर घायल कर दिया। मंगलवार सुबह करीब छह बजे नगर के मोहल्ला हाथी वाला मन्दिर निवासी शोभित पुत्र ओमप्रकाश घर के बाहर खड़ा था। तभी जंगल की ओर से आए गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर मोहल्ले वाले वहां पहुंचे और गुलदार को भगाया। गुलदार के हमले से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने उसका प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया। मोहल्लेवालों ने वन विभाग को सूचित करते हुए गुलदार को पकड़ने की मांग की।