नजीबाबाद के गांव सरवनपुर में मृत मिला गुलदार देखते ग्रामीण।
- फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद/जलालाबाद। ग्राम पंचायत सरवनपुर की नहर पटरी क्षेत्र में मुकेश व नरेश के खेत में जाने के रास्ते पर प्रात: गुलदार शावक का शव मिला। पूर्व ग्राम प्रधान कृष्ण देव ने एसडीएम मनोज कुमार सिंह और सामाजिक वानिकी के कर्मचारियों को गुलदार का शावक मृत पड़े होने की सूचना दी। क्षेत्रीय ग्रामीणों मोहित, सुमेर, राकेश का कहना है कि कई दिन से क्षेत्र में गुलदार देखे जाने से क्षेत्रवासी दहशत में थे। सामाजिक वानिकी के दरोगा शंकर सिंह गोस्वामी को सूचना देने के बावजूद वन कर्मचारियों ने उदासीनता बरती। मृत मिले गुलदार के शावक का एक पंजा कटा हुआ है। अनुमान है कि किसी ने धारदार हथियार से गुलदार शावक पर हमला किया। सूचना के काफी देर बाद सामाजिक वानिकी के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे। वन दरोगा शंकर सिंह व मदन सिंह ने मृत गुलदार मादा शावक की उम्र दो वर्ष होने की जानकारी दी। वन विभाग ने मृत गुलदार शावक को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया।
नजीबाबाद के गांव सरवनपुर में मृत मिला गुलदार शावक।- फोटो : NAZIBABAD