मोहंडिया में फिर से ट्रैप कैमरे में कैद हुआ गुलदार
बिजनौर। दो दिन पहले पड़ी बारिश से गांव मोहंडिया के जंगल में वन विभाग द्वारा लगाए गए ट्रैप कैमरे भीग गए थे। कैमरों को विभाग ने सुखाने के लिए कैमरों को उतार लिया था। बृहस्पतिवार देर रात वन विभाग ने ट्रैप कैमरे लगा दिए। सुबह को ट्रैप कैमरों की जांच की गई तो कैमरों में मादा गुलदार का एक फोटो कैद मिला। चार दिन बाद गुलदार की लोकेशन मिलने से वन विभाग भी इस बात को लेकर पूरी तरह निश्चिंत हो गया है कि गुलदार खेत में ही है। डीएफओ डा.एम सेम्मारन के मुताबिक गुलदार को पकड़ने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है। इस पर सोमवार से जोरदार अभियान चलाया जाएगा।