बिजनौर के रेहड़ क्षे6 के कासमपुरगढ़ी से पुक्खेवाला चंडिका को जाने वाले मार्ग पर गुलदार के कारण दो घंटे तक जाम रहा।
गुलदार के आतंक से राहगीरों में खौफ बना रहा। ग्रामीण मितान सिंह, राजेंद्र, जगदीश, जगवीर, सोनू, उदयवीर, फरीद, लईक ने बताया कि आए दिन गुलदार मार्ग पर आ जाता है। उसके भय से लोग बाग का रास्ता छोड़ देते हैं। बच्चे भी स्कूल जाने से कतरा रहे हैं। रविवार को सुबह करीब नौ बजे से 11 बजे तक गुलदार के कारण रास्ता जाम हो गया। नतीजतन राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधर, डिप्टी रेंजर नजाकत हुसैन का कहना है कि शीघ्र ही गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा।